सुमन ठाकुर, फारबिसगंज, अररिया (ANG INDIA NEWS) : अररिया नगर थाना की पुलिस ने पूर्व के डकैती कांड से जुड़े दो अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को नगर थाना में एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने एक वार्ता कर बताया कि मामले को लेकर नगर थाना कांड संख्या 397/19 दर्ज था। उन्होंने बताया कि चौबीस मई दो हज़ार उन्नीस की रात एनएच 57 के किनारे कुशियार गांव में बीएसएनएल के ब्रॉड बैंड गोदाम में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमे शामिल तीन अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वही ये दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस इसकी गिरफ्तारी को लेकर सजग थी। उसकी निशानदेही पर लूटी गयी एक लेपटॉप और एक मोबाईल भी पुलिस ने बरामद किया है। बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना पर दोनों की गिरफ्तारी की गयी थी। दोनों की निशानदेही पर लूटी गयी एक लेपटॉप और एक मोबाइल बरामद किया गया है। दोनों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। गिरफ्तार अपराधियों में मो रब्बान व मो हकीम शामिल है। दोनों गैय्यारी गांव का रहनेवाला है। दोनों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर की गयी है। उन्होंने बताया कि इस दोनों की गिरफ्तारी में नगर थाना अध्यक्ष किंग कुंदन, एएसआई मृत्युंजय कुमार सिंह, टाइगर मोबाइल जवान सरवन कुमार, राजेश कुमार के अलावे बिहार सैन्य पुलिस के जवान शामिल थे। गिरफ्तार अपराधियों को न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मौके पर नगर थानाध्यक्ष किंग कुन्दन मौजूद थे।