पूर्णिया (ANG INDIA NEWS) : बायसी अनुमंडलक्षेत्र के चंद्रगमा पंचायत के नुकानी गांव के जिस देश में नारी सम्मान की बात किया जाता है, आज उसी देश में हवस के पुजारी अपने हवस की अग्नि ज्वाला को शांत करने के लिए लड़की और महिलाओ के अस्मत को लूट रहा है। ताजा मामला पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र का है। जहाँ एक नवालिक लड़की के साथ आरोपी सुल्तान नानी ने पहले जबरन दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। फिर शादी का झांसा देकर 3 वर्षो तक पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। लड़की को हमेशा फ़ोन पर भरोसा देते रहा और लड़की का मजबूरी का फायदा उठाते रहा | पीड़ित ने साफ तौर पर कहा कि हमेशा शादी करने की बात कहता था और मेरे जिस्म से खेलता रहा जब शादी की बात आई तो शादी से इनकार कर दिया | फिर मामला पंचायत में पहुचा तो आरोपी मोटी दहेज का मांग कर शादी करने से इंकार कर गया। जिसके बाद पीड़ित लड़की के शिकायत पर बायसी पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
वही आरोपी सुल्तान के परिजन पीड़िता और उसके परिजनों पर केस उठाने का दवाव बना रहा है। साथ ही आरोपी के और से जान से मार देने का धमकी दिया जा रहा है। वही पीड़िता ने इस सबंध में पुलिस पदाधिकारी से लिखित शिकायत कर जान रक्षा की गुहार लगाई है।