पूर्णिया (ANG INDIA NEWS) : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मंडल अध्यक्षों के मनोनयन की प्रक्रिया संपन्न हो गयी। इस सन्दर्भ में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने भाजपा के समस्त मंडल अध्यक्षों के विचार तथा सहमति से भाजयुमो के नव मनोनीत मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पूर्णियां पूर्व के मंडल अध्यक्ष के रूप में पिंकू विश्वास, पूर्णियां पश्चिम के मनीष कुमार गुप्ता, पूर्णियां नगर पूर्वी भाग के अविनाश सिंह, नगर मध्यभाग के विजय दास, नगर पश्चिम भाग के अमरदीप कुमार, धमदाहा मंडल के मंडल अध्यक्ष के रूप में प्रमोद मंडल, दमगारा के राजीव रंजन, मीरगंज के सुनील महतो, के.नगर मंडल के देशबंधु कुमार पासवान, कामाख्या स्थान के राजेश कुमार गुप्ता, अमौर उत्तर मंडल के मंडल अध्यक्ष के रूप में सुरेश कुमार यादव, अमौर दक्षिण के संजय गुप्ता, रौटा बैसा के संतोष ठाकुर, मुंगरा प्याजी के सुरेश कुमार सिंह, बायसी पूर्व के विक्रम कुमार, डगरुआ उत्तर के अशोक मंडल, डगरुआ दक्षिण के संजय सोनी, कसबा नगर के प्रीतम कुमार, कसबा ग्रामीण के शिवम महतो, जलालगढ़ के राजीव कुमार झा, श्रीनगर उत्तर के शशि कुमार महतो, श्रीनगर दक्षिण के रामप्रवेश साह, बनमनखी नगर के अजय कुमार, बनमनखी ग्रामीण के पंकज कुमार सिंह, जानकीनगर के चंद्रशेखर कुमार, बरहरा कोठी के आनंद मिश्रा, बरुनेश्वर स्थान के चंदन कुमार सिन्हा, मोहनपुर के उत्तम कुमार, रुपौली के अविनाश कुमार, टीकापट्टी के बाबूलाल भारती, भवानीपुर (क) हीरालाल साह, भवानीपुर (ख) के सुजीत कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किये गये हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सहित जिला के समस्त पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी इत्यादि ने नवनियुक्त भाजयुमो के सभी मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि समाज और संगठन के प्रति आपकी श्रद्धा और निष्ठा बनी रहे जिससे पूर्णियां भाजपा को मजबूती मिलेगी।