सहरसा, अजय कुमार : युवा राजद के प्रदेश महासचिव सुमन कुमार सिंह के पंचवटी चौक स्थित गंगा सदन आवास पर शनिवार को पूर्व मंत्री राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का 73 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ छोटा लालटेनिया के हाथों केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर से अशोक सिंह जिंदाबाद का नारा लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की। सभी ने अशोक बाबू को कोसी के सर्वमान्य नेता बताया।सुमन कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री के रूप मे उन्होंने जिला को पर्यटन से जोड़कर तथा कोसी की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर उभारने के लिए कोशी सांस्कृतिक महोत्सव का प्रारंभ किया गया।
जिसके कारण स्थानीय कलाकार एवं संस्कृति को जगजाहिर किया।प्रदेश महासचिव श्री सिंह नें उनके दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हुए पार्टी के लिए जीवन पर्यत समर्पित रहने की कामना की।उनके अनुभव से पार्टी कार्यकर्ताओ का काफी मनोबल बढ़ेगा।इस मौके पर राजद के जिला प्रवक्ता अमरेंद्र यादव, भूपेंद्र यादव ,युवा अध्यक्ष भरत यादव ,नगर अध्यक्ष इंजीनियर कौशल यादव,मो नईमुद्दीन, पवन शर्मा,मो यूसुफ,मो अरशद जावेद ,चिंटू गुप्ता,मो जावेद अनवर चांद,भवेश सिंह,मो. तंजीम अहमद,विक्रम यादव, कुंदन यादव, विकास रावत,ऋषि स्वर्णकार,पंकज भगत, अर्जुन शर्मा,वीरेंद्र मुखिया,बसंत,सतीश यादव आदि युवा ने भाग लिया।