पूर्णिया: दिन बुधवार को पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के धमदाहा विधानसभा अंतर्गत धमदाहा प्रखंड के भाजपा मंडल धमदाहा में मंडल अध्यक्ष कुमार राधवेंद्र उर्फ बोनी सिंह की अध्यक्षता में धमदाहा नेहरु चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में धमदाहा मंडल के सभी दस शक्ति केंद्र के प्रभारी एवम शह प्रभारी के साथ जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार आगमी संगठन के कार्यक्रम भारती जनता पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाने के उद्देश्य से आवश्यक बैठक आहूत की गई। जहाँ 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक के बीच का 8 दिन को समरसता दिवस के रूप में सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष के अद्यक्षता में पार्टी का झंडा बूथ अध्यक्ष के दरवाजे पर लगाया जाएगा।
एवं 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती को मनाया जाएगा। इस कर्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के धमदाहा मंडल अध्यक्ष कुमार राघवेंद्र उर्फ बोनी सिंह, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष कैलाश मेहता, मंडल उपाध्यक्ष मिंकू कुंवर, मंडल उपाध्यक्ष छोटेलाल महतो, मंडल मंत्री निरंजन मंडल, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र मंडल, शक्तिकेन्द्र प्रमुख सुभाष गोस्वामी, बूथ अध्य्क्ष कुंदन मेहता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार मंडल, सीतेश झा, डोमी शर्मा, भोला साह, कामाख्या महतो आदी अनेकों कार्येकर्ता बैठक में मौजूद दिखे।