पूर्णिया, अक्षय कुमार सिंह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने छः वर्षों की उपलब्धियों को गिनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से जन-संपर्क कर रहे हैं। इसी के तहत टीकापट्टी मंडल तथा रूपौली मंडल के मंडल अध्यक्ष क्रमशः अरविंद कुमार साह एवं महेश्वर प्रसाद साह के नेतृत्व में अपने क्षेत्र में जन-संवाद चलाया जा रहा है। पूर्णिया जिप अध्यक्ष क्रांति देवी बतौर मुख्य अतिथि हर जगह मौजूद रह रही हैं।
के पर कोयली सिमडा पश्चिम पंचायत में पीएम मोदी के पिछले छः वर्षों की उपलब्धियों के बारे में लिखे पत्रों को बांटा गया। मौके पर जिप अध्यक्ष क्रांतिदेवी ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने छः वर्षीय कार्यकाल में जो देश को दिया, वह शायद आजतक किसी ने नहीं दिया था। कुछ इसी का परिणाम है कि आज अपने भारत में ही नहीं, बल्कि इसको लेकर पूरी दुनिया उनका लोहा मान रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस बात को समझ लें कि भाजपा ही गांव या देश को आगे ले जा सकती है। मौके पर क्रांति देवी, अरविंद साह, महेश्वर साह, कैलाश भारती, मनोज जायसवाल, अखिलेश महतो, विशुनदेव जायसवाल, मनोज सिंह, कुंदन कुमार, हिटलर सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, प्रशांत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अवधेश मंडल, पवन शर्मा, अजय मंडल, मदन शर्मा, अक्षय कुमार, सुमन कुमार, नेपाली मंडल, अक्षयलाल शर्मा, परमानंद शर्मा, देवोत्तम शर्मा, छत्रलाल साह, नाजो शर्मा, राजो शर्मा, जानकी जायसवाल, रेखा कुमारी, अवधेश मंडल, नवल चैधरी, धमेंद्र सिंह, अरविंद मंडल, त्रिवेणी जायसवाल, नवलकिशोर रजक, नारायण ठाकुर, अंबिका मंडल, अवधेश जायसवाल, प्रवीण पोदार, मंटू शर्मा, कारे शर्मा सहित सैकडो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।