अररिया, प्रिंस (अन्ना राय): ARARIA LATEST NEWS भारत नेपाल सीमा सटे जोगबनी से धर्मस्थलों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग तेज होने लगी है। जोगबनी से अयोध्या, इलाहाबाद, बनारस आदि अन्य स्थानों के बीच वंदे भारत का संचालन की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने कहा भारत नेपाल सीमा को धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग को लेकर वे अररिया सांसद प्रदीप सिंह और रेल मंत्री के समक्ष रखेंगे। उन्होंने ये भी कहा वर्षों पूर्व जोगबनी से इलाहाबाद के लिए प्रयाग एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होता था। जो बंद हो गया है। इसे फिर से शुरू किया जाये जिससे लोगों को धार्मिक स्थलों में जाने में सुविधा होगी।
ARARIA NEWS : अररिया शिक्षा विभाग के अजूबे कारनामे, मुर्दे व सेवानिवृत शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण, सोशल मीडिया पर उड़ी जमकर मजाक
ARARIA NEWS अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया शिक्षा विभाग के अजूबे कारनामे सोशल मीडिया पर इन दिनों सुर्खियों में है। अररिया...