अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): ARARIA NEWS बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत 18 दिसंबर 2024 को अररिया आ रहे हैं। इसी कार्यक्रम की तैयारी व सफलता को लेकर आज जिला मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला संगठन प्रभारी प्रोफेसर कुमार चंद्रदीप उपस्थित हुए।
इस बैठक में कार्यक्रम के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। सफलता को लेकर नीतियां निर्धारित की गयी। कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में जिला प्रखंड व पंचायत अध्यक्ष सहित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के रुपरेखा व प्रदेश से प्राप्त दिशा-निर्देश पर मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी प्रो कुमार चंद्रदीप ने विस्तार से चर्चा की।
इस बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव सुकदेव पासवान, पूर्व मंत्री सह जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम, पूर्व विधायक नरपतगंज अनिल कुमार यादव, प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव, जिला प्रधान महासचिव मनोज कुमार विश्वास, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश आनंद, आयुष अग्रवाल, मेदनी कृष्णा, अविनाश मंगलम, शत्रुघ्न मंडल आदि शामिल थे।