अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): ARARIA NEWS अररिया पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर जिले के सभी थानों के द्वारा गुरुवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच रहा। फारबिसगंज के सुभाष चौक से गुजर रही अधिकांश दोपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान डिक्की के साथ-साथ कागजात की भी जांच की जा रही थी।
इस बाबत थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया की अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वही, जांच के क्रम में पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालको को हेलमेट पहनने, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने, वाहन की गति में नियंत्रण रखने, वाहन के सभी कागजात को दुरुस्त रखने का निर्देश देते हुए लोगों से जुर्माना भी वसूला। साथ ही बाइक पर तीन सवारों पर पुलिस की विशेष नजर रही।