अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): ARARIA NEWS अररिया में पैक्स चुनाव जीतने के बाद निकले जुलूस में कोहराम मच गया। चुनाव हारने से गुस्साए विपक्षियों ने जुलूस पर ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अररिया भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। वही, यह मामला अररिया के भरगामा प्रखंड के खुटहा बैजनाथपुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद पर जय प्रकाश मेहता ने चौथी बार जीत दर्ज की।
वहीं चुनाव जीतने के बाद जय प्रकाश महेता अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाल रहे थे। वहीं जुलूस के दौरान बज रहे डीजे की धुन पर उनके समर्थक नाच रहे थे और नारेबाजी कर रहे थे। वहीं जब जुलूस हारे हुए प्रत्याशी के घर के सामने से गुजरते हुए मंदिर तक गया तो हार से गुस्साए प्रत्याशी ने जय प्रकाश मेहता के समर्थकों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जानकारी के मुताबिक जय प्रकाश मेहता के समर्थक रात के समय जुलूस में शामिल थे। वहीं हारे हुए प्रत्याशी ने रात के अंधेरे में ट्रैक्टर निकाल जुलूस के आने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही जुलूस वापस आया तो हारे हुए प्रत्याशी ने तेजर रफ्तार में ट्रैक्टर जुलूस में शामिल लोगों पर चढ़ा दिया।
वहीं ट्रैक्टर के सामने बाइक फंस जाने से ट्रैक्टर की रफ्तार कम हो गई। तब तक 9 लोगों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिसमें एक 8 वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस टीम ने डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों के घर से गांजा का पौधा भी बरामद हुआ है। पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।