पूर्णिया, अक्षय कुमार सिंह : भारत जागो जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिष्णु सिंह ने मिरचाईबाड़ी स्थित अपने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है।
जिनमे कर्जधारियों के हित में संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार और आरबीआई जम कर बरसे। राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के समय पीड़ित व्यक्ति एवं बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों से बैंक द्वारा ईएमआई वसूली जा रही है। लॉक डाउन के दौरान कर्जदार और कर्ज में डूब गए हैं ऐसे में सरकार पूरी तरह विफल रही। इस मौके पर भारत जागो जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव शाहनवाज खान,अमरकान्त सिंह सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।