पूर्णिया (ANG INDIA NEWS) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार को रेडियो पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुना। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि इस संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी सप्तऋषियों, शक्तिकेन्द्र प्रभारियो, मंडल अध्यक्षों, बूथ पालक, बूथ अध्यक्षो द्वारा सभी शक्तिकेन्द्र तथा जिला अंतर्गत लगभग 2,000 बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के मन की बात ने देशवासियों के मनोबल को बढ़ाया है। इस संस्करण में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कहा कि जो नुकसान हुआ है, उसका दुःख हम सबको है। लेकिन जो कुछ भी हम बचा पाए हैं वो निश्चित तौर पर देश की सामूहिक संकल्पशक्ति का ही परिणाम है। इस महामारी के समय हम भारतवासियों ने ये दिखा दिया कि सेवा और त्याग का हमारा विचार केवल हमारा आदर्श नही है बल्कि यह भारत की जीवन पद्धति है। देश में सबके सामूहिक प्रयासों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई बहुत मजबूती से लड़ी जा रही है। भाजपा प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक एवं सह प्रवक्ता तौफ़ीक़ आलम ने देश के प्रधानमंत्री के मन की बात को देश की जनता के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मोदी ने देश के मजदूरों की पीड़ा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी समस्याओ का समाधान करना हमारी प्राथमिकता में है। आयुष्मान भारत की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक करोड़ से ज्यादा देशवासी आयुष्मान भारत का लाभ प्राप्त कर चुके है। मन की बात के इस संस्करण को भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मंच, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकल्प, प्रकोष्ठ के संयोजक पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्तिकेन्द्र प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा पालक, बूथ पालक, बूथ अध्यक्षों ने अपने अपने बूथों पर रेडियो पर प्रसारित इस कार्यक्रम को सुना।