पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के टीकापट्टी गायत्री मंदिर प्रांगण में टीकापट्टी मंडल के भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को भी सफल बनाया गया। इसकी अध्यक्षता अच्छे कार्य की बदौलत फिर से मंडल अध्यक्ष बने मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार साह ने किया। मौके पर सभी कार्यकतर्ताओं ने बैठक का शुभारंभ पार्टी संस्थापकों के तैल-चित्र पर फूलमाला चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधानसभा के संयोजक ज्ञानेंद्र सिंह झुनु, विधानसभा विस्तारक विजय सिंह, मंडल प्रभारी लालबहादूर भगत एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार महतो मौजूद थे। इस बैठक में सबसे पहले नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार साह ने मंडल में पदाधिकारियों के विस्तार एवं दायित्व को सौंपने तथा मनोनय पर चर्चा की।
इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि युवामोर्चा अध्यक्ष के रूप में राजीव कुमार झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष के रूप में प्रभाष चौरसिया, अतिपिछडा मार्चा अध्यक्ष के रूप में अरूण मंउल, महादलित मार्चा अध्यक्ष के रूप में प्रहलाद कुमार, अनुसचित जजनजाति मार्चा अध्यक्ष के लिए महेंद्र उरांव, मंडल महामंत्री के लिए पारितोष रंजन झा, प्रमोद सिंह, संजय कुमार गुप्ता, मंत्री पद के लिए मनोज सिंह, प्रमोद कुमार महतो, मुकेश कुमार यादव, राकेश झा, महेंद्र जायसवाल, बबलु मंडल, विनोद मंडल एवं घनश्याम पंडित को मनोनित किया गया। सभी ने मनोनित सदस्यों को बधाई दी तथा आशा की कि वे पार्टी के हित में तन-मन-धन से कार्यकरेंगे तथा शिकायत का मौका नहीं देंगे। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने भी सभी को आश्वासन दिया कि वे अपना दायित्व पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इस अवसरपर सैकडो की संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: