पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: भाजपा मंडल रुपौली का बैठक बिरौली बाजार मिल चौक स्थित रुपौली मंडल कार्यालय में मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया जिला उपाध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह उर्फ पिंटू, रुपौली विधानसभा विस्तारक विजय सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि ने मंडल से लेकर शक्तिकेंद्र तथा शक्तिकेंद्र से लेकर प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं में एकजुटता बनाए रखने और केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की घर-घर जानकारी देने पर चर्चा की गयी।
इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साह, जिला कार्यसमिति सदस्य कामेश्वर प्रसाद सिंह, केदार गुप्ता, महामंत्री मनोज कुमार, प्रमेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष ललन झा, रमन कुमार, स्मिता देवी, अविनाश कुमार, हरिकांत मंडल, मंत्री नीलम देवी, पिंटू पासवान, चंदन कुमार चक्रवर्ती, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक कुमार ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी, सोशल मीडिया संयोजक मुकेश कुमार जायसवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद उरांव, किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू राय, सभी बूथ अध्यक्ष और मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।