सहरसा, अजय कुमार: भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल गुरुवार को पार्टी धुमधाम से स्थापना दिवस मनाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पटुआहा में 8:30 बजे कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण है। जिसमे सभी जिला पदाधिकारी सभी पूर्व जिलाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मंच मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सभी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रातः 9 बजे झंडोत्तोलन होगा। वही पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र माला पहना कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर 9 :45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को सभी कार्यकर्ता अपने अपने बुथ पर शक्ति केन्द्र पर मंडल पंचायत में सुनेंगे। अपने मंडल में पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद पुराने कार्यकर्ताओं द्वारा उनके अनुभव संस्मरण को सुनेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। पार्टी के संगठनात्मक बिषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही भाजपा जिला कार्यालय पटुआहा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव, कृष्ण मुरारी प्रसाद, मदन प्रसाद चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री वीरेन्द्र मिश्रा, कपलेशवर मिश्र, कपलेशवर सिंह,उमानाथ झा, विद्यापति चौधरी, रणधीर कुमार सिन्हा को सम्मानित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह की सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गई है।