पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के भिखना एवं सिंहपुर दियारा पंचायत के शक्तिकेंद्रों पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के संसद में दिये गए अभिभाषण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व प्रखंड भाजपा महासचिव संजय कुमार जायसवाल ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री प्रीति सिंह एवं रूपौली विधानसभा प्रभारी ज्ञानेंदुशेखर उर्फ झुन्नु सिंह मौजूद थे। मौके पर मुख्य अतिथियों ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा संसद में दिये गए अभिभाषण में केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं एवं उनकी उपलब्धियों की चर्चा उपस्थित लोगों के बीच किया।
महामंत्री संजय कुमार जायसवाल ने किताब के माध्यम से सारी बातों को पढकर सुनाया। इस अवसर पर बद्री प्रसाद यादव, सुभाष पंडित, अजीत गुप्ता, चंदन कुमार चक्रवर्ती, षिवम सिंह, नंदकिशोर झा, कामेश्वर सिंह, अजय कुमार, बबलु झा, सुधांशु सिंह, शुभंकर सिंह, गब्बर सिंह, सुबोध भगत, देवाशीष कुमार, विनोद कुमार, उपेंद्र पासवान, नंदलाल पंडित सहित अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद थे।