सहरसा, अजय कुमार: भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल द्वारा दिवाकर सिंह को दुबारा भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सहरसा जिला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कार्यालय पटुआहा सहरसा में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माला बुके अंग वस्त्र से सवागत किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन, मधेपुरा लोक सभा के प्रभारी नागेन्द्र नारायण ठाकुर, लोक सभा संयोजक मदन प्रसाद चौधरी, माधव जी,पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राम नरेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, मंच पर उपस्थित थे। इस अवसर पर अभिनंदन समारोह को संबोधित कर डॉ आलोक रंजन ने कहा कि इनके नेतृत्व में संगठन मजबूती के साथ आगे बढी है। संगठन का विस्तार हुआ है आगे भी विस्तार होगा। नागेन्द्र नारायण ठाकुर ने कहा कि अगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा सफलता के साथ चुनाव लड़ेगी और विजय प्राप्त करेगी।
पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा को गांव,पंचायत एवं बूथ स्तर पर भाजपा मजबूत होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर हम संगठन को मजबूत करने के लिए रात दिन एक कर संगठन विस्तार करेंगे।प्रदेश नेतृत्व ने जो हम पर विश्वास किया है उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे एवं सभी को एक साथ लेकर चलेंगे। समारोह का संचालन जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन विनय कुमार झा ने किया। समारोह में रूद्र ना.ठाकुर नमिता पाठक, जिला महामंत्री श्रीकृष्ण झा, दिनेश प्रसाद यादव,अरूण कुमार चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकी देवी, यशपाल कौर, जिला मंत्री राजीव रंजन साह, विजय गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह सिदधु, संजीव कुमार सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह,रितेश रंजन,भाई भी एस, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, नगर अध्यक्ष भैरव झा,महावीर यादव,अमरेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव, राजेश गुप्ता, ज्ञानेन्द्र कुमार यादव, प्रो.राजवीर यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।
