सहरसा, अजय कुमार : एमएलटी कॉलेज के सेवानिवृत्त चतुर्थ वर्गीय कर्मी विमलानंद झा के आकस्मिक निधन पर महाविद्यालय सभागार में शोक सभा आयोजित किया गया। स्वर्गीय विमलानंद झा मूल रूप से सत्तर कटैया प्रखंड के बारा लालगंज के रहने वाले थे। शोक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रो डॉ पवन कुमार ने कहा बिमलानंद झा के आकस्मिक निधन से महाविद्यालय परिवार मर्माहत है। उन्होंने कहा हम लोगों ने महाविद्यालय के प्रति समर्पित एक सच्चे साथी को खो दिया है। स्वर्गीय विमलानंद जी प्रत्येक दिन महाविद्यालय नियत समय पर आते थे एवं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते थे। हंसमुख स्वभाव के बिमलानंद जी बहुत ही सज्जन व्यक्ति थे। डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा विमलानंद जी अपने कर्तव्यों का सही रूप से निर्वहन करते थे एवं बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। डॉ.अजय दास ने कहा वे हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहने वाले व्यक्ति थे।
डॉ संजीव झा ने कहा विमलानंद जी 2021 ई.में महाविद्यालय से सेवानिवृत हुए थे। वे जब भी मिलते थे हंस के ही मिलते थे। उनका असमय जाना बहुत ही दुखद है। शोक सभा का संचालन केडी राम के द्वारा किया गया। शोक सभा में डॉ शिखा चौधरी, डॉ उदय कुमार, डॉ सुमन कुमार, डॉ मयंक भार्गव, डॉ अभिषेक नाथ, विनीत शर्मा, डॉ दीप्ति झा, डॉ वीणा कुमारी, डॉ प्रशांत कुमार मनोज, डॉ हर्षवर्धन, डॉ सुजाता कुमारी, डॉ रूपेश झा, डॉ बिजली प्रकाश, सुप्रिया सिंहा, सिंकु आनंद, सत्येन्द्र सिंह, अवधेश झा, रूपम कुमारी,गणपति कुमार झा,अमित सिंह,हरिनंदन कुमार, अतुल कुमार सिंह, इरसाद, चंदन कुमार, लखन कुमार, प्रमोद कुमार अनस सहित अन्य शामिल थे।