सहरसा, अजय कुमार: कांग्रेस के कहरा प्रखंड कार्यालय शिबालक आश्रम में प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ,प्रदेश डेलीगेट रामसागर पांडेय ,जिला उपाध्यक्ष और जिला कॉंग्रेस प्रभारी कुमार हीरा प्रभाकर,मुकेश कुमार झा, रेखा झा ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर कहा कि हिन्दुस्तान में एक तरफ लोकतन्त्र की हत्या हो रही है। वहीं दूसरी तरफ कानून,सविंधान के साथ खिलवाड़ हो रहा है।जो हम सभी कांग्रेसी कभी होने नही देंगें। राहुल गाँधी के साथ हुये अन्याय को लेकर कांग्रेसजन ही नही पूरा देश खड़ा है। अगर 22 अप्रैल के बाद राहुल जेल जायेंगे तो देश के सभी कांग्रेसजन भी जेल जाने के लिए तेयार है। मोदी की तानाशाही और अत्याचार नहीं चलने देंगे।मोदी और उनके पार्टी के लोग कांग्रेस और राहुल के परिवार को गाली और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया है। अब तक मोदीजी को 02 साल के बजाय 22 साल की सजा हो जानी चाहिए थी।
वक्ताओ ने कहां की जो व्यक्ति एकता फैलाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में 4000 किलोमीटर पैदल चल सकता है वह कैसे एक समुदाय को निशाना बना सकता है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हम सीधे लोगों के पास गए और उनकी चिंताओं को सुना। महंगाई बेरोजगारी सामाजिक असमानता और संस्थानों पर कब्जा इन सब मुद्दों को उठाया। हम लोगों के इन मुद्दों को उठाते रहेंगे और अपना संदेश सीधे लोगों तक पहुंचाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आपराधिक मानहानि के लिए अधिकतम 2 साल की सजा आज तक किसी को नहीं मिली है। वही महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरु, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, मौलाना आजाद को या तो राजद्रोह या जेल के मामले में अंग्रेजों ने सजा दी। अंततः कांग्रेस ने अंग्रेजो के खिलाफ जीत हासिल की अब मोदी सरकार के विरुद्ध कांग्रेस लड़ेगी और जीतेगी।