सहरसा, अजय कुमार: जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान मे दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इफ्तार पार्टी के मुख्य आयोजक एवं कांग्रेस जिला प्रभारी हीरा प्रभाकर ने कहा कि पवित्र माह ए रमजान मुस्लिम धर्मावलंबियो के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वही कांग्रेस सर्व धर्म समभाव में विश्वास करते हुए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है।जिसमे विभिन्न दलो के कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमे कांग्रेसजनों के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक दल जिसमें जनता दल यू, राष्ट्रीय जनता दल,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी,हम, जाप, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पदाधिकारी तथा शहर के विभिन्न समुदाय के लोग शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला प्रभारी कुमार हीरा प्रभाकर, प्रदेश प्रतिनिधि और पूर्व युवा अध्यक्ष व मुख्य आयोजक मंजूर हैदर अली कैश, युवा अध्यक्ष नीरज कुमार निराला, एन एस यू आई के मनीष कुमार, शदाब आलम, मृणाल कामेश, मो फिरोज, आशीष कुमार,बाबुल सिंह,आरजू खान,मो सरफराज आलम आदि ने रोजेदार मुस्लिम एवं अन्य आगन्तुकों का सेवा करने में अहम् भूमिका अदा किया।