सहरसा, अजय कुमार: जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महमदपुर पंचायत के भवदेवा गांव निवासी समाजसेवी एवं राजद नेता 98 वर्षीय अनुपलाल यादव का निधन हो गया। उनके निधन से पंचायत सहित आस-पास के इलाके में शोक की लहर व्याप्त है। इनकी अंत्येष्टि हिन्दू रिवाज के अनुसार उनके पैतृक गांव में किया गया। एक सामाजिक कार्य की बदौलत इलाके में प्रसिद्धि प्राप्त की थी। क्षेत्र में जुझारू राजद नेता के रूप में जाने जाते थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र एवं दो पुत्री को छोड़ गए। निधन की खबर मिलते के साथ ही उनके आवास पर शुभचितकों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके निधन की खबर मिलते ही जिला मुखिया संघ अध्यक्ष विनय कुमार यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि नीरज कुमार, सरपंच राज नारायण सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, पूर्व पंचायत समिति रंजीत पंजियार, अमित कुमार यादव ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना सांत्वना प्रकट करते पंचायत के मुखिया ने कहा सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में स्वर्गीय यादव का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
उन्होंने समाज को सही दिशा में ले जाने के लिए कई कार्य किए हैं, जिसका आज भी लोग अनुकरण कर रहे हैं। नेता जी हर दिल अजीज थे। वे हमेशा सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए थे। पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव उनके इतने चहेते नेता थे कि उनके उपर गाने व शायरी बनाकर गाया करते थे, जिसकी चर्चा आज भी क्षेत्र में हुआ करती है। निधन की खबर मिलते मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव, विधायक युसूफ सलाउद्दीन, पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व मुखिया बबली सिंह, दिवाकर सिंह सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया।