पूर्णिया : पूर्णिया जिला खेल संघ ने पूर्णिया के पूर्व जिला खेल पदाधिकारी विश्वनाथ शाह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। खेल संघ के पदाधिकारियों ने कहा की स्वर्गीय विश्वनाथ शाह जी पूर्णिया में खेल पदाधिकारी के रूप में रहते हुए खेल संघों के साथ सामंजस्य स्थापित कर खेल को बढ़ावा देने की दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। वह एक खेल पदाधिकारी नहीं बल्कि खिलाड़ी के रूप में सुबह से ही मैदान में डटे रहते थे। कितना से कितना बड़ा आयोजन क्यों ना हो वह उसको सफलतापूर्वक निपटारा करवाते थे। खेल संघों के साथ उनका एक परिवारिक रिश्ता हो गया था और सभी खेल संघ उनको बड़े भाई के रूप में मानते थे।
उनके निधन की खबर सुनकर खेल संघ को काफी दुख पहुंचा है। खेल संघ के पदाधिकारियों ने कहां ऐसे पदाधिकारी बहुत मुश्किल से मिलते हैं। विभाग से सेवानिवृत्त होने के बावजूद हमेशा खेल को बढ़ावा देने की दिशा में संघों से बातचीत करते थे। उनके निधन से खेल संघ को भी काफी नुकसान हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को सहने की शक्ति दे। दुख व्यक्त करने वालों में जिला खेल संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा, सचिव अजीत सिंह, उपाध्यक्ष एक के बॉस, कोषाध्यक्ष एमएच रहमान, संयुक्त सचिव नीरज सिन्हा, गौतम ठाकुर आदि उपस्थित थे।