सहरसा, अजय कुमार: प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया कि हिन्दु पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन ही होलिका दहन किया जाता है। अगले दिन रंग खेला जाता है। होलिका दहन का हिंदू पूजा में विशेष महत्व बताया गया है। इस बार फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 07 मार्च को होलिका दहन का शाम 05.48 से 07.25 बजे तक शुभ मुहूर्त है। इस दिन पूर्णिमा का दान पूजन एवं सिंदूर अर्पण एवं 08 मार्च को होली मनाई जाएगी। कहते हैं कि इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय व्यक्ति को धन-धान्य बनाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु और प्रहलाद की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हिंदू धर्म में दान-धर्म का विशेष महत्व बताया जाता है।