सहरसा, अजय कुमार: जिले के नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के स्टेशन परिसर में आए दिन ई रिक्शा चालकों के साथ मारपीट की घटना, जबरन अवैध वसूली सहित कई समस्याओं को लेकर आज एक दिवसीय ई-रिक्शा परिचालन बंदी कर एकता का परिचय दिया। इस मामले में वरीय अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द समस्या समाधान करने हेतु आग्रह किया। साथ ही सभी चालकों की सहमति से ई रिक्शा चालको का एक संघटन बनाई गई।
जिसमें सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन चौक की जिम्मेदारी ★अध्यक्ष:- इंदल पासवान ★महासचिव:- मो0 अली हसन ★उपाध्यक्ष:- पप्पू शर्मा ★उपाध्यक्ष:- बिपीन यादव ★सचिव:- मो0 शाहिद ★सचिव:- नितेश शर्मा साथ ही रानी बाग़ चौक की जिम्मेदारी ★अध्यक्ष:- मो0 नसीम ★महासचिव:- तिलो चौधरी ★उपाध्यक्ष:- मो0 सोहेल ★सचिव:- प्रभु साह ★सचिव:- मो0 इरफान ★सचिव:- अरविंद कुमार को दी गई। इस मौके पर ई रिक्शा चालक सहित पूर्व मुखिया मंगल शर्मा,रौशन राज बादशाह, शंकर यादव सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।