सहरसा/अजय कुमार : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 से संदर्भित तृतीय चरण के मतदान हेतु जिला अन्तर्गत 13-मधेपुरा एवं 25-खगड़िया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है।जिसके अंतर्गत मधेपुरा संसदीय क्षेत्र हेतू अम्बरीश मिश्रा आईआरएस मो 8902195852 की प्रतिनियुक्ति व्यय प्रेक्षक के रूप में की गई है।
जबकि खगड़िया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु सुनील कुमार नायर मो 9702286407 की प्रतिनियुक्ति व्यय प्रेक्षक के रूप में की गई है।वही व्यय प्रेक्षकों की सुविधा हेतु सम्पर्क पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।जिसमें मुकेश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा पतरघट, मो०-9801961923 एवं विनोद कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा नवहट्टा,मो 9430920163 को क्रमशः 13-मधेपूरा एवं 25-खगड़िया के सम्पर्क पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।