पूर्णियाँ, वि० सं० अरुण कुमार सिंह: पूर्णिया के अधिवक्ता स्व० राज किशोर सिंह को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि। उनका असामयिक निधन 15 मार्च 2023 की रात्रि 55 वर्ष की अवस्था में हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। परंपरा के अनुसार 17 मार्च 2023 को उनके सम्मान में शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ताओं ने अपने-आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में दिन के 01.30 बजे संघ के प्रशाल में एक शोक-सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ के महासचिव कन्हैया सिंह एवं अन्य वरीय और कनीय अधिवक्ता उपस्थित थे। अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 1996
में संघ की सदस्यता ली थी । वे अपने पीछे विधवा पत्नी रिंकू देवी को छोड़ गाए। मूलरूप से वे मधेपुरा जिले के रहने वाले थे। वे मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल थे। इस मौके पर वरीय अधिवक्ता सह संघ के पूर्व अध्यक्ष बिभाकर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की स्वर्गीय सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका एक हाथ बचपन में ही दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कट गया था। परंतु वे बहुत ही मिलनसार और जुझारु किस्म के व्यक्ति थे। स्वर्गीय सिंह के बारे में जानकारी देते हुए वे काफी भावुक हो गए। उधर संध्या 04.00 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायिक कक्ष में भी एक संयुक्त शोक-सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता शामिल हुए और 2 मिनट का मौन रखकर स्व० राज किशोर सिंह के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
