पूर्णिया : पूर्णियाँ में आज महिला कुश्ती के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुछ महिला पहलवानों ने अखाड़ा में उतरकर अपने दंगल का जौहर दिखाया। इस दौरान होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाएं और पुरुषों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। वही जिला कुश्ती संघ के सचिव अमरकांत झा ने कहा कि जबसे गीता, बबीता और विनश फोगाट ने दंगल मे देश के लिए मेडल लाई है। तब से महिलाओं में कुश्ती का क्रेज बढ़ गया है। हालांकि बिहार में यह कम देखने को मिलता है। लेकिन बिहार मैं भी महिला कुश्ती को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।