सहरसा, अजय कुमार: जिले के सलखुआ प्रखंड के मुबारकपुर पंचायत के वार्ड 10 में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पंचायत में डोर टू डोर जाकर पर्चा दिया। आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य भारत जोड़ो यात्रा जिसमें कन्या कुमारी से 3500 किलोमीटर पैदल यात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोंग्रेस अब हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम कर पँचायत के बूथ स्तर पर डोर टू डोर जाकर भारत सरकार के नाकामी को घर घर तक अवगत कराते पहुचाएगा। वहीं प्रखंड प्रभारी मो० मजनू हैदर ने कहा कि हर समाज को अब जगाना है। केंद्र में मोदी सरकार सिर्फ आठ वर्षों में हीं देशवासियों से नौकरी छीन आम अवाम को तबाह कर दिया है।
जनता से जो 2 करोड़ नौकरी की बात की थी वही आज आम अवाम से उनकी नौकरी छीन रही है। इसी बात को जनता तक पहुँचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के तहत डोर टू डोर जाकर अवगत कराया जा रहा है। वहीं अपने सम्बोधन में प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने कहा कि आज देश गंभीर दौर से गुजर रहा है। मौके पर चमकलाल यादव, सत्यनारायण चौपाल, रामशरण कुमार, अब्दुल बासित, आरजू खान, मुखिया प्रतिनिधि मसिर उद्दीन, उमर, शीतल सादा, नबी आलम, नीरज निराला, असद, अरसद, नाहिद, हसान, नाजिर अनवर, शाकिब सहित अन्य मौजूद रहे।