पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: कहा जाता है कि किसी भी पुरुष की सफलता के पीछे कहीं-न-कहीं किसी महिला का हाथ होता है। वह महिला उस पुरुष की मां, बहन, पत्नी कोई भी हो सकती है। इस बात को साकार किया है रूपौली विधानसभा में पिछले दिनों हुए चुनाव में सफल होकर निकले विधायक शंकर सिंह की पत्नी प्रतिमा सिंह ने। उन्होंने एक-एक बात को सही रूप से कर दिखाया है तथा उनकी बदौलत ही शंकर सिंह विधायक की कुर्सी पर विरजमान हैं। यह बता दें कि पूर्व विधायक बीमा भारती के इस्तिफा के बाद रूपौली विधानसभा का चुनाव 10 जुलाई को हुआ था तथा उसका परिणाम 13 जुलाई को आया, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने जदयू के कलाधर मंडल एवं राजद की बीमा भारती को पछाडकर विधायक का ताज पहना। उनकी इस सफलता के पीछे उनकी पत्नी सह पूर्व जिप अध्यक्ष प्रतिमा सिंह का सौ प्रतिशत हाथ है।
एकओर जहां पूरी तरह से कम बोलनेवाले तथा षांत स्वभाव के विधायक शंकर सिंह पुरूशों में अपना मोर्चा संभाले हुए थे, वहीं तेज-तर्रार एवं राजनीति में परिपक्व महिला के रूप में सुमार उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह महिलाओं की मोर्चा को संभाले हुए थीं। चाहे वह मीडिया में बोलने वाली बात हो या फिर आम मतदाताओं से, बिना झिझक अपनी तार्किक बातें रख देती थीं। इन दोनों दंपति की क्रियाकलाप एवं किसी को भी धोखा में नहीं रखनेवाली बातें, हरकोई को पसंद आ रहा था। वैसे भी प्रतिमा सिंह जिप संख्या पांच की जिप सदस्या भी हैं, जनता उन्हें जानती है, समझती है। कुछ इसी कारण इस क्षेत्र में वह कलाधर मंडल एवं बीमा भारती को एकसाथ पटखनी दीं। कुल मिलाकर विधायक शंकर सिंह की सफलता के पीछे उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह का हाथ माना जा रहा है, जो उनके हर कदम पर साथ निभाती नजर आयीं।