पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: विधानसभा की जनता की समस्याओं के लिए हमेशा संघर्षशील बना रहूंगा। जनता केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्य से काफी खुश है। जनता पिछलेे जनप्रतिनिधि के शासनकाल से काफी त्रस्त थी, इसलिए उन्हें भरपूर प्यार मिला है। उक्त बातें संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दूसरे दिन विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त करते जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल ने कही। उन्होंने सोनमा पंचायत के बलिया धुचाय टोला स्थित अपने निवास स्थान पर अपने समर्थकों के बीच खुशियां व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जनता का अपार समर्थन मिला है। उन्होंने अपने समर्थकों से गुरूवार को पहले संपन्न हुए चुनाव पर चर्चा की तथा समीक्षा किया।
उन्होंने दावा किया कि उन्हें सभी वर्गों का भरपूर प्यार मिला है। पूर्व के जनप्रतिनिधि के शासनकाल से यहां की जनता उब चूकी थी। इसका नतीजा शनिवार को सभी को मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य के नेतृत्व से हो रहे विकास से जनता काफी खुश है। कुछ इसी का परिणाम है कि जनता का अपार समर्थन मिला है। वे जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मतदाताओं ने विरोधियों के हर नाकारात्मक साजिष पर पानी फेर दिया है। वे जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वे यहां के लोगों की समस्या के लिए हमेशा संघर्षशील रहेंगे।