सहरसा, अजय कुमार: पूर्वोत्तर भारत के नागालैंड विधानसभा के चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 2 सीटों पर जीत की विजय उत्सव को लेकर जिला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा शुक्रवार को स्थानीय कुंवर सिंह चौक पर विजय उत्सव मनाया गया। विजय उत्सव को संबोधित कर जिला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा 2 सीटों पर पार्टी को जीत हासिल हुई है। वही 8 सीटों पर पार्टी दूसरे स्थान पर रहे। जबकि 3 सीटों पर पार्टी तीसरे स्थान पर रही।विधानसभा चुनाव में वोटों का प्रतिशत 8.65 प्रतिशत रहा। आने वाले दिनों में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करेगी।
नागालैंड विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास नागालैंड वासियों का आभार व्यक्त करती है। विजय उत्सव जुलूस में महिला जिलाध्यक्ष पूजा कुमारी, छात्र जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, प्रधान महासचिव रमेश चौधरी, जिला महासचिव अंकू कुमार सिंह, सचिव विवेकानंद झा, राधा ठाकुर, बीना देवी, अमरेश पासवान, पात्र नगर अध्यक्ष सूरज कुमार शर्मा, युवा उपाध्यक्ष प्रभात रंजन, धनंजय कुमार धीरज, मणिकांत कुमार, संदीप कुमार, आईटी सेल जिलाध्यक्ष गगन पासवान, गौतम यादव, मनीष हजारी, रोशन हजारी, पपलेश कुमार, अजीत पासवान, रोहन कुमार, आयुष कुमार, सुधन यादव शामिल रहे।