पूर्णिया: लोक जनशक्तिपार्टी(रामविलास) के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शुक्रवार को आर.एन. साह चौक स्थित पार्टी कार्यालय में हर्सोउल्लास से स्व.रामविलास की 78 वी. जयंती मनायी। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने लोकनशक्ति पार्टी के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.रामविलास पासवान के जीवन के सँघर्ष ओर समाज के पिछड़ो, वंचितों,दलितों,गरीबों सहित बिहार एवं देश के सबसे वंचित लोगों के हक के लिये किये गए कार्यों को याद किया। इस मौके पर सभी लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उनकों नमन किया। लोजपा(रा) के जिलाध्यक्ष सौरव झा, एसटी एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रवीण पासवान, पार्टी के सीनियर नेता वैद्यनाथ सिंह, ज़िला महासचिव सह प्रवक्ता विवेक कुमार लाठ(सोनू), युवा ज़िलाध्यक्ष प्रशांत झा, महिला ज़िलाध्यक्ष कंचन देवी पासवान एवं पुर्णिया नगर उपाध्यक्ष निकिता दास ने स्व.रामविलास पासवान के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 5 जुलाई 1946 ई. को बिहार के खगड़िया ज़िले के एक ग़रीब परिवार में हुआ था। जहाँ उन्होंने बहुत ही ग़रीबी में जीवन यापन कर शिक्षा ग्रहण कर डीएसपी के पद पर सरकारी नोकरी हासिल की थी।पर समाज मे पिछड़ो, दलितों, वंचितों, गरीबों की दबती आवाज़ को देख उनके मन ने समाज के लिये कुछ कर गुजरने के लिये मजबूर किया। और उन्होंने नोकरी छोड़ समाज के विकास के लिये सँघर्ष का रास्ता चुना।
जिसके बाद वे भारत की सांसद में 9 बार सांसद ओर दो बार राज्यसभा सदस्य चुने गए। उन्होंने देश के कई अहम केंद्रीय मंत्रालयों में अपना योगदान दिया। जहाँ आज भी उनके ईमानदारी ओर बेदाग़ छवि की चर्चाएं होती हैं। आज के राजनीतिक परिवेश में राजनीति के सबसे स्वछ उदाहरण के रूप में अगर कोई नाम है तो वो हमारे बेदाग़ नेता स्व.रामविलास पासवान हैं। लोजपा नेताओं ने कहा कि हम हमारे नेता को तब ही सच्ची श्रदांजलि दे पाएंगे जब उनके कथन ” मैं उस घर मे दिया जलाने चला हू जिस घर मे सदियों से अंधेरा हैं” के कथन को हम लोग सिद्ध कर दे ओर समाज के सबसे नीचे पंक्ति में बैठे आदमी को उनका हक दिला पाए। उनका कथन तब सार्थक होगा जब समाज के सबसे वंचित दबे कुचलों की आवाज़ सदन से लेकर सरकार के हर मुलाजिम के द्वारा प्राथमिकता से सुनी जाए। कार्यक्रम में एससी एसटी प्रदेश महासचिव प्रवीण पासवान, जिला प्रधान महासचिव पवन पासवान, धमदाहा प्रखंड अध्यक्ष कौशल कुमार, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकिशोर यादव, जिला महासचिव मुकेश कुमार, युवा नगर अध्यक्ष समरजित सिंह, कसवा नगर अध्यक्ष सुमित राज, रघुनाथ यादव, परमानंद पासवान, मुरली पासवान सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे !