सहरसा/मधेपुरा,अजय कुमार: मधेपुरा लोक सभा कोर कमेटी भारतीय जनता पार्टी की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पटुआहा सहरसा में हुई। जिसमें मधेपुरा लोक सभा प्रभारी सुपौल पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र नारायण ठाकुर, लोकसभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी, पूर्व मंत्री बिहार सरकार नीरज कुमार सिंह बबलू,पूर्व मंत्री बिहार सरकार डॉ आलोक रंजन, जिला प्रभारी महादेव चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे। जिसमें मधेपुरा लोकसभा अंतर्गत सांगठनिक विचार विमर्श कर बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा की गयी। अगामी 14 से 20 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण महा अभियान के रूप रेखा एवं इसकी सफलता पर गहन चर्चा की गई। पूर्व मंत्री एवं छातापुर से भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि लोक सभा चुनाव भाजपा अपने दम पर लड़ेगी। जनता मन बना चुकी है नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में भाजपा परचम लहराएगी।
पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण महा अभियान के सफल होने पर बूथ मजबूत होगी। इसलिए सभी पदाधिकारी को शक्ति केंद्र पर बूथ समिति पन्ना प्रमुख गठन की बैठक कर सत्यापन करेगी। नागेन्द्र नारायण ठाकुर ने कहा कि जिला के प्रत्येक पदाधिकारी को पंचायत में जाना सुनिश्चित करना है। इसके लिए सहरसा एवं मधेपुरा के जिलाध्यक्ष समीक्षा करेंगे और कार्यक्रम की सफलता को सुनिश्चित करेंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता,राजीव रंजन,जिला महामंत्री, श्री कृष्ण झा, दिनेश प्रसाद यादव,अरूण कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष बिनय कुमार झा, मधेपुरा के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष दीपक कुमार यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अनिल कुमार यादव, मधेपुरा के जिला महामंत्री उपस्थित थे।