पूर्णिया: भारतीय जनता पार्टी के धमदाहा मंडल अध्यक्ष सह ग्राम पंचायत बिशनपुर के उप मुखिया दीपक कुमार सिंह ने बिशनपुर शक्ति केंद्र में बूथ संख्या 111 पर सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। वही धमदाहा भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देश के नागरिकों के लिए प्रेरणा स्रोत है। इसका उत्तम उदाहरण आज मन की बात के 101 वें संस्करण के प्रसारण के दौरान धमदाहा भाजपा मंडल में अनेकों जगह महिलाओं एवं पुरुषों ने उक्त कार्यक्रम को मनोभाव से सुना तथा पीएम के द्वारा चलाए जा रहे योजनाएं पर भी खुशी जाहिर की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के इन 101 में एपिसोड में देश के विभिन्न भागों में हो रहे नवाचार समेत कई महत्वपूर्ण विषय देश की जनता ने साझा किए। वही मन की बात कार्यक्रम में उपस्थित किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभा कांत चौधरी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से इन नवा चारों से नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता नीरज कुमार पांडे, अजीत कुमार सिंह, कुंदन कुमार, संजय पोद्दार, अभिनव कुमार, अमन कुमार, शुभम कुमार, चितरंजन सिंह, संतोष कुमार, धीरज कुमार, अभिषेक आनंद, आदर्श कुमार, नमन कुमार आदि अनेकों कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
