सहरसा, अजय कुमार: नगर निगम सहरसा के शिवपुरी वार्ड नं0 14/5 निवासी पत्रकार रीतेश हन्नी वर्मा की दादी स्व0 शशिकला वर्मा (75 वर्ष) का निधन हो गया। सूचना मिलने के उपरांत सांसद दिनेश चंद्र यादव जी दूरभाष पर गहरी दुख प्रकट कर कहा मृत्यु की खबर से मैं अत्यंत दु:खी व मर्माहत हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं विनम्र श्रद्धांजलि दी। वहीं नगर परिषद की सभापती रेणु सिन्हा उनके आवास शिवपुरी पहुंच कर शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा स्व0 शशिकला वर्मा धर्मपरायण के साथ साथ अच्छी समाजसेविका थी। वे हमेशा निःस्वार्थ भाव से लोगों की मदद को तत्पर रहती थी। समाज को हमेशा उनकी कमी खलेगी। भगवान परिवार के सदस्यों, मित्रों, शुभचिंतको को धैर्य व सहनशक्ति प्रदान करे ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे विनम्र श्रद्धांजलि। वो लम्बे समय से बीमार चल रही थी। वो अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई।
निधन पर सांसद प्रतिनिधि अंजुम हुसैन, जदयू नेता अनवार आलम, प्रो0 हरिनारायण यादव, अमर यादव, सुशील यादव,अनिल यदुका, डॉ0 लुत्फुल्लाह, अभिषेक रिक्की उर्फ बाबू, अमरेंद्र कुमार यादव, विवेक सिन्हा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक आलोक रंजन, पूर्व विधायक अरुण यादव, जिप उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, बीजेपी जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, राजद जिलाध्यक्ष मो० ताहिर, नीरज गुप्ता, कॉंग्रेस नेता सुदीप सुमन, मृणाल कामेश, समाजसेवी अभिषेक वर्मा, जितेन्द्र सिंह चौहान, नन्हें सिंह, मोहन साह, कुमार अमरज्योति, गुड्डू हयात, रंजन यादव आदि हैं।