सहरसा, अजय कुमार: जिले के सलखुआ प्रखंड के धाप बाजार में सुप्रसिद्ध डाक्टर कमलेश्वरी शर्मा के आवास पर अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के तत्वावधान में पंचायत अध्यक्ष मनोनयन को लेकर बैठक आहूत कि गई। बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गणेश मिस्त्री एवं संचालन का चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर अरविंद शर्मा ने किया। बैठक में चार पंचायत के बढ़ई समुदाय के लोग उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से चानन पंचायत के लिए परमानंद मिस्त्री को अलानी पंचायत के लिए राजेश मिस्त्री को कबीरा के लिए अरविंद कुमार को और सिमरी बख्तियार पुर के एक पंचायत धनुपरा के लिये रामदास मिस्त्री को पंचायत अध्यक्ष पद पर चयनित कर मनोनयन पत्र दिया गया। बैठक मे उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप मे अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश प्रभारी कप्तान राजेन्द्र शर्मा ने बताया इन चारो बढ़ई पुत्र को पंचायत अध्यक्ष बनाए जाने पर बढ़ई समुदाय में हर्ष का माहौल है।उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा इन चारो के पंचायत अध्यक्ष बनाए जाने से महासभा मे मजबूती आएगी और इन सबों द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक कार्य का निर्वाहन किया जाएगा।
अखिल भारतीय बढ़ई महासभा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सुप्रसिद्ध डाक्टर अरविंद कुमार ने बताया महासभा राष्ट्रीय रजिस्टर बढ़ई समुदाय के हित की संस्था है।उन्होंने कहा महासभा के राष्टीय अध्यक्ष विश्राम शर्मा को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने अखिल भारतीय बढ़ई महासभा जैसे राष्ट्रीय रजिस्टर संस्था को लाकर बढ़ई समुदाय के मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है।जिला अध्यक्ष गणेश मिस्त्री ने कहा महासभा के वरिष्ठ नेता कप्तान राजेंद्र शर्मा की मौजूदगी में अखिल भारतीय बढ़ई महासभा संगठन मे पुरी पारदर्शिता के साथ बिहार ही नहीं बल्कि देश स्तर पर महासभा चल रही है।बढ़ई के लोगों मे विश्वास बढ़ रहा है और लोग जुड़ भी रहे हैं। आने वाले समय में यही संगठन राजनीति की ओर भी लड़ाई लड़ेगी।इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अरबिंद शर्मा,मंडल शर्मा,हीरा शर्मा,सूर्यनारायण शर्मा,बीरेंद्र शर्मा,सौतन शर्मा इत्यादि सैकड़ों बढ़ई समुदाय उपस्थित रहे।