पूर्णिया : विश्व हिन्दू परिषद् की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बैठक रविवार को गुलाबबाग मेला ग्राउंड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में विहिप जिला कोषाध्यक्ष रंजन कुणाल, वरिष्ठ पदाधिकारी मुरलीधर गुप्ता, मातृशक्ति जिला सह-संयोजिका मधु भारती तथा दुर्गा वाहिनी संयोजिका प्रिया कुमारी उपस्थित थीं।
श्री कुणाल ने कहा कि मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं और संगठन का भी विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने गुलाबबाग इकाई की 5 बहनें 2 जून को पटना जाएंगी जहां एक सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण लेंगी।
प्रिया कुमारी ने लव जिहाद, स्वावलंबन, धर्म, संस्कृति और धर्मांतरण पर मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ताओं को बौद्धिक प्रदान किया। नए दायित्वों की घोषणा भी की गई। सुश्री प्रिया कुमारी को नगर दुर्गा वाहिनी सह-संयोजिका बनाया गया।
आज की बैठक में विहिप जिला कोषाध्यक्ष श्री रंजन कुणाल, जिला मातृशक्ति सह संयोजिका मधु भारती, नगर दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका सुश्री प्रिया कुमारी, मातृशक्ति गुलाब बाग इकाई संयोजिका श्रीमती प्रिती देवी, श्रीमती शांति झा,सुमन, अंजलि, निकिता, मुनमुन झा, नित्या कुमारी, कोमल, रानी झा, दामिनी झा, जुली,सोना, सीता, संध्या,नीधि , राधा, अनिषा, अन्नु, कृष्णा देवी, तुलसी देवी, आरती देवी, सुमित्रा देवी, मुनमुन झा, नीलू कुमारी, सुप्रिया कुमारी, सहित अनेक माता बहनों ने भाग लिया। ऊं के उच्चारण और जयकारों के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई। ओंकार के उच्चारण व जयकारों के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त हुई।