पूर्णिया: विश्व हिन्दु रक्षा संगठन की और से श्रीरामनवमी शोभायात्रा को लेकर एक अहम बैठक राष्ट्रीय सलाहकार किशोर कुमार के आवास रजनी चौक पर रखी गयी। जिसमे रामनवमी शोभायात्रा को भव्य बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक मैं निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा को कैसे ऐतिहासिक बनाया जाये। बैठक मे ज़िला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह और नगर अध्य्क्ष सोनू सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार की झांकी मैं भव्य मूर्ति के साथ-साथ सुन्दर झांकी निकाली जायेगी जो सहरवासी के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगा। जिसकी तैयारी की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दे दीं गयी है।
बैठक मे महिलामोर्चा की और से भी अहम भगीदारी रहेगी। जिसका कार्यभार महिलामोर्चा ज़िला अध्य्क्ष ज्योत्सना कुमारी, ज़िला उपाध्यक्ष सुनीति सिन्हा, जिला सचिव सोनिका पाहुजा को दी गयी है। वही किशोर कुमार ने कहा कि 1 हफ्ते पहले पूरे सहर को सजाया जायेगा। साथ ही जगह जगह तोरण द्वार लागई जायेगी। बैठक मे उपस्थित ज़िला सचिव अशोक, ज़िला महामंत्री बिनोद कुमार, रवि रंजन, मंतोष यादव, मनोज कुमार, अभिषेक, नीरज सौरभ, पंकज कुमार, बिट्टू राज, आशीष, राजु पोद्दार, मुकेश पोद्दार, पंकज, अजय कुमार के अलावा कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे। जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई।