सहरसा, अजय कुमार: भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर पूर्व मंत्री व सहरसा विधायक डॉ आलोक रंजन ने शुक्रवार को डॉ अम्बेडकर चौक पर बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने अम्बेडकर छात्रावास जाकर बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया| मौके पर उनहोंने कहा कि 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के निर्माता, दलितों के मसीहा और महान समाज सुधारक डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती देश विदेश मे मनाई जा रही है। केंद्र सरकार ने उनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश भी घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा साहेब के जीवन से काफी प्रभावित रहे है। उन्होंने राजधानी दिल्ली में 191 करोड़ की लागत से डॉ० अम्बेडकर इंटरनेश्नल सेंटर बनवाया।वही 3.25 एकड़ में फैला यह सेंटर राजधानी दिल्ली के जनपथ एरिया में बनवाया गया है। जिसमे एक लाइब्रेरी,3 मीटिंग हॉल एवं एगजिबिशन हॉल भी बनवाया है।
संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अम्बेडकर ने देश कि आजादी के बाद जिस भारत का सपना देखा, उस सपना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार साकार कर रही है।बाबा साहब ने अपना सम्पूर्ण जीवन पिछड़े एवं वंचित समाज के उत्थान के लिए न्योछावर किये।वे एक प्रख्यात कानूनविद एवं कुशल राजनेता थे। उन्होंने न सिर्फ़ सामाजिक न्याय व सामाजिक असामानता के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण,महिलाओं को बराबरी का अधिकार,जनसंख्या नियंत्रण एवं मौलिक दायित्व कि बात कही।अपने प्रगतिशील विचारों के कारण वो आज करोड़ो भारतीयों के प्रेरणाश्रोत हैं।आज पूरा देश बाबा साहब को उनकी जयंती पर याद कर उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मोदी सरकार ने समाज में समरसता स्थापित करने के लिए हर व्यक्ति को समान अधिकार देने का कार्य किया है।बाबा साहब के सपनो का भारत के सपनो के भारत के निर्माण के लिए मोदी सरकार कटिबद्ध है।