पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: विधानसभा उपचुनाव में जीत-हार के बाद अब किसे कहां कितने मत मिले, इसका मंथन क्षेत्र में बडे जोर-शोर से हो रहा है तथा प्रत्याशी तथा कार्यकर्ता अब यह मिलान कर रहे हैं कि किसे कितना कहां से मत मिले हैं। यह बता दें कि विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक बीमा भारती के त्यागपत्र देने के कारण यहां उपचुनाव 10 जुलाई को हुआ था, जिसकी मतगणना 13 जुलाई को हुई थी। इस उपचुनाव में विधायक शंकर सिंह 68211 मतों से विजयी घोषित किये गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदवी जदयू के प्रत्याशी कलाधर मंडल को हराया है। कलाधर मंडल को 59824 मत मिले थे, जबकि तीसरे स्थान पर पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री बीमा भारती को मात्र 30619 मत से ही संतोष करना पडा है।
शंकर सिंह का किला माने जानेवाले क्षेत्र में कम मिले मत, परंतु सबपर रहे भारी-
विधायक शंकर सिंह को उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह का जिला परिषद क्षेत्र संख्या पांच में इसबार कम मत मिले है, यद्यपि वे आधे से ज्यादा मत हासिल करने में सफल रहे हैं। यह क्षेत्र उनका अभेद्य किला माना जाता रहा है। इसमें पिछले पंचायत चुनाव में हुए जिला परिषद के चुनाव में उनकी पत्नी प्रतिमा देवी ने 19041 मत पाकर, रिकाॅर्ड मत से अपनी जीत हासिल की थी। उन्होंने पूर्व जिप अध्यक्ष क्रांति देवी को हराया था। इस क्षेत्र में दोनों पति-पत्नी का आना-जाना हमेशा लगा रहता था। यद्यपि दोनों पति-पत्नी का पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगा ही रहता है। इसबार उन्हें अपने इस क्षेत्र में करारा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव में उन्हें 12319 मत मिले हैं। उन्हें इस क्षेत्र में 6722 मत मिले हैं। यद्यपि इसके बावजूद वे इस क्षेत्र में सबपर भारी रहे तथा आधे से अधिक मतों का अंतर रहा है। यहां कलाधर मंडल को 9179 मत मिले, जबकि पूर्व विधायक बीमा भारती को 3068 मत से ही संतोष करना पडा।
सबसे ज्यादा मत उन्हें कोयली सिमडा पश्चिम पंचायत में मिले-
रूपौली प्रखंड में उनका किला माना जानेवाला कोयली सिमडा पश्चिम पंचायत ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मत मिले हैं। इस पंचायत में उन्हें 3173 मत मिले हैं। जबकि सबसे कम मत उन्हें बडहराकोठी प्रखंड के औरलाहा पंचायत में मात्र 501 मत मिले हैं।
नगर पंचायत भवानीपुर में सबसे ज्यादा मत मिले हैं-
विधायक शंकर सिंह को नगर पंचायत में सबसे ज्यादा मत मिले हैं, जबकि सबसे कम रूपौली नगर पंचायत में मिले हैं। भवानीपुर नगर पंचायत में 4601 मत मिले हैं, जबकि रूपौली नगर पंचायत में मात्र 2518 मतों से ही उन्हें संतोष करना पडा है। कुल मिलाकर इन्हें पूरे विधानसभा क्षेत्र में जिन क्षेत्रों, बूथों पर मतों की संख्या नगण्य रहती थी, इसबार उन्हें हर बूथ पर सम्मानजनक मत मिले हैं, जिसके कारण इसबार वे सफलता की कदम चूमें हैं।