पूर्णिया: पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने आज भाजपा कार्यकर्ता के साथ मिलकर रामबाग बजरंगबली मंदिर सामुदायिक भवन पूर्णिया में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की 99वीं प्रेरणादायक मन की बात रेडियो पर सुना। विधायक ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। आज विश्व के देशों में भारत का डंका बज रहा है । हर एक भारतीय को विदेशों में सम्मान के साथ देखा जा रहा है। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी अंगदान के महत्व पर अपना विचार साझा किए तथा लोगों से आह्वान किए की अंगदान से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। हम सबों के प्रयास से ही यह संभव है। प्रधानमंत्री जी ने कहा देश में अंगदान करने को और सरल बनाने तथा कोई व्यक्ति किसी भी प्रदेश में अंगदान कर सके या डोनेट अंग प्राप्त कर सके इस नियम प्रक्रिया को और आसान बनाने का कार्य केंद्र सरकार कर रही है। विधायक ने कहा प्रधानमंत्री जी हमेशा से महिला सम्मान की बात करते हैं। अभी नवरात्रा का समय चल रहा है। भारत का सामर्थ्य दिख रहा है। इसमें नारी शक्ति की अहम भूमिका है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुलेखा जी ही वंदे भारत की पहली महिला पायलट बनी है। महिला हमारे देश को अग्रणी बनाने में अग्रसर रही है। रिसर्च के क्षेत्र में भाभा एटॉमिक हो या अंडर-19 टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतना। नागालैंड में 75 वर्ष बाद पहली बार 2 महिला विधायक चुनकर आई है और उसमें से एक महिला मंत्री भी बनाई गई है।
तुर्की में आए भूकंप में भी एनडीआरएफ में महिला कर्मी ने अपना शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया। शांति सेना में भी महिला शामिल की गई है। ग्रुप कैप्टन पहली महिला वायुसेना अधिकारी बनी। शिवा चौहान पहली महिला अधिकारी सियाचिन के दुर्गम स्थान पर पदस्थापित की गई हैं। प्रधानमंत्री जी ने कहा सभी महिलाएं देश के लिए बेहतर ऊर्जा दे रही है। प्रधानमंत्री जी ने विश्व में हो रहे स्वच्छ ऊर्जा की बात भी कही और कहा हमारे यहां सूर्य की उपासना की परंपरा रही है। हम सौर ऊर्जा का महत्व समझते हैं। भारत सोलर मिशन को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। यह विश्व के लिए नजीर है। प्रधानमंत्री जी परंपरा विकसित होने की बात कही। उन्होंने कहा काशी में काशी तमिल सेलिब्रेशन किया गया। अगले महीना सौराष्ट्र में सौराष्ट्र तमिल संगम होने वाला है। प्रधानमंत्री जी कश्मीर में कृषि को नए तरीके से विकसित करने की प्रेरणादायी गाथा भी सुनाएं। सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री जी दिन-रात देश सेवा में लगे हैं। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी जी के विरुद्ध देश के 22 विरोधी दलों के पारिवारिक संपत्ति 300 लाख करोड़ है जो देश का 10 साल के बजट के बराबर है। बस यही कारण है कि ईडी सीबीआई की कार्रवाई से विपक्ष परेशान है। विपक्ष के पास प्रधानमंत्री श्री मोदी के विरुद्ध कोई मुद्दा नहीं है। सभी चोर चोर मौसेरे भाई बन गए हैं। विधायक ने कहा कि देश की जनता सब जान गई है। अबकी बार भाजपा 400 पार कर पुनः श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार केंद्र में बनेगी।