पूर्णिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 111वां एपिसोड न्यू सिपाही टोला स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुपमा झा के निवास पर नगर पश्चिम मंडल के कार्यकर्त्ता एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सदर विधायक विजय खेमका ने रेडियो पर मन की बात सुना। चुनाव आचार संहिता के कारण चार माह उपरांत पुनः रेडियो पर पीएम के मन की बात सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुरुष उत्साहित थे। विधायक ने कहा मन की बात में प्रधानमंत्री देश के सभी क्षेत्रों की उदाहरणीय बातों से जनता को अवगत कराते है। प्रधानमंत्री जी ने स्वतंत्रता सेनानी बीर सिद्धू कानू को हुल दिवस पर याद किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ माँ के नाम सबों को लगाने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री जी ने स्वदेशी उत्पाद को लोकल भोकल ग्लोबल बनाने की याद दिलाते हुए ओलम्पिक खेलों में भारतीय खिलाडियों की उपलब्धियों की चर्चा की। योग को जीवन में दैनिक बनाने तथा जगरनाथ यात्रा की शुभकमना दी। उपस्थित बहनों भाईयों से विधायक मिले तथा स्थानीय कठिनाइयों से अवगत हुए। पर्यावरण संरक्षण के लिए विधायक ने शिव मंदिर परिसर में एक पेड़ माँ के नाम का वृक्षारोपण सबों के साथ किया। कार्यक्रम में सुजीत सिन्हा, संजय मोहन प्रभाकर, मिथिलेश पोद्दार, पिंकी देवी, प्रेरणा कुमारी, अशोक कुमार झा, रामदेव पासवान, अजित सिन्हा, महेंद्र दास, श्यामलाल पासवान, चंद्रकिशोर भगत, सुनीति सिन्हा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।