सहरसा, अजय कुमार: जनता दल यू के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सरकार के निधन हो जाने पर उनके गंगजला स्थित आवास पर सांसद दिनेश चंद्र याद व,महिषी विधायक गुंजेश्वर साह, जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया एवं पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्थिव शरीर का दर्शन कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। प्रभु से प्रार्थना कर उन्हे अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना की। सांसद श्री यादव ने कहा हरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सरकार बहुत ही साहसी एवं पार्टी के प्रति हमेशा सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता थे। विधायक गुंजेश्वर साह ने कहा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना उनके संस्कारों में समाहित था। ऐसे कार्यकर्ताओं को असमय चले जाना पार्टी और समाज की बहुत बड़ी क्षति है।जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने कहा पार्टी का वे एक प्रमुख स्तंभ थे।जो आज ध्वस्त हो गया।हम सभी पार्टी कार्यकर्ता हतप्रभ एवं शोकाकुल है।
इस अवसर पर शोक व्यक्त करने वाले में नगर परिषद की सभापती रेणु सिन्हा,पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव, वरिष्ठ नेता आनंदी मेहता,सांसद प्रतिनिधि अंजुम हुसैन, अनवार आलम,प्रो हरिनारायण यादव,रेवती रमन सिंह,मानवेंद्र ठाकुर सुशील कुमार यादव अमर यादव,दिनेश पासवान,देवेंद्र देव, मोहिउद्दीन राईन,नूर आलम राईन,प्रेमलाल सादा,शेर अफगान मिर्जा,डॉ लुत्फुल्लाह,उदय चंद्र साह,सीमा गुप्ता, स्मिता सिन्हा, निशा पांडे ,रेणु झा,गणेश गौरव ,प्रमोद सादा,पप्पू सिन्हा, विपिन सम्राट, सोहन झा, अक्षय झा, सोना झा ,रमन झा, राजकुमार साह, अमरदीप शर्मा,साजन शर्मा दिनेश साह,सुनील कुमार सिंह,जवाहर यादव, प्रहलाद रमन,रणजीत कुमार,अभिषेक रिक्की उर्फ बाबू सहित अन्य मौजूद थे।