सहरसा, अजय कुमार: जिले के दो प्रखंड क्षेत्र में आग लग जाने से करीब डेढ़ दर्जन घर जलकर स्वाहा हो गया। उक्त अग्निकांड में नगद सहित करीब 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान लगाया गया है। पतरघट प्रखंड के जम्हरा पंचायत के भरना टोला में शनिवार की देर रात अचानक आग लग जाने से सात परिवार का घर जलकर स्वाहा हो गया। पीड़ित गृहस्वामी मोहन साह ने बताया की घर से कुछ दूरी पर पूजा पाठ हो रहा था।जिसमे भाग लेने सपरिवार घर में ताला लगा कर चले गए थे। इसी दौरान घर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों द्वारा हल्ला करने पर घर पहुंचा तो देखा की उनके घर में आग लगी हुई थी। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखे फ्रिज, लेपटोप,अनाज, कपड़ा,जेवरात नगदी सहित सारा संपत्ति जलकर राख हो गया। गृहस्वामी के अनुसार उनके अलावे सोहन साह, ब्रह्मदेव साह, कर्मराज साह, चुनचुन साह, सुरेश मुखिया,अरूण मुखिया का भी घर जलकर राख हो गया।
दूसरी घटना बनमा ईटहरी प्रखंड के महारस गांव की है। जहां रविवार की सुबह अचानक आग लगने से करीब आधे दर्जन घर जलकर राख हो गया।ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में करीब पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति क्षति होने का अनुमान लगाया गया है।गृहस्वामी महारस पंचायत के वार्ड नंबर 4 निवासी पीड़ित पप्पु सिंह, ज्ञानी सिंह, सगुनी सिंह, लालो सिंह, रामकुमार, एवं राजन कुमार ने बताया कि दिन के करीब 10 बजे महिलाएं घर में खाना बना रही थी। पुरुष अपने खेत खलिहान में काम करने चले गये थे। घर के पीछे से अचानक आग की चिंगारी निकली। देखते ही देखते आग विकराल रुप घारण कर लिया।जबतक पुरुष सदस्य खेत से घर लौटते तब तक घर का सभी सामान जलकर राख हो गया।