सहरसा, अजय कुमार: जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बलवाहाट में विद्यालय शिक्षा समिति गठन को लेकर आमसभा वार्ड सदस्य सह अध्यक्ष रविन्द्र सादा की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। जिसमे पर्यवेक्षक अमित कुमार की देखरेख में सम्पन्न किया गया। छात्रों के अभिभावक स्वीटी कुमारी, आशा देवी, रीमा देवी, कंचन देवी, रानी देवी, रंजू देवी, ललीता देवी, वेवी देवी व सरीता देवी का चयन विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य के रूप में किया गया। वही चयनित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निक्की सिंह को विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव के रूप में चुना. प्रधानाध्यापक, वरीय शिक्षक,बाल संसद सदस्य होंगे।
जबकि वार्ड सदस समिति के अध्यक्ष होंगे. इस अवसर पर प्रमुख शबनम कुमारी, मुखिया भोलेन्द्र राय,पंचायत समिति सदस्य परितोष कुमार, ग्रामीण ध्रुवदेव साह, कपिल सिंह, संजीव सिंह, लक्ष्मी साह, रविंदर यादव, गुंजन सिंह, मिथिलेश सिंह, पिंकू यादव, सुनील सिंह, विभूति गुप्ता, धीरेंद्र राय, मो मुस्ताक, रूपक सिंह, चंदा कुमारी शिक्षिका सहित विद्यालय के प्रधानाध्यपक जीवन कुमार सिंह व शिक्षक, शिक्षिका मौजूद थे.