पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: एमएलसी चुनाव में जदयू के प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार सिंह की जीत पर लगातार लोगों की बधाईयां मिलनी शुरू हो गई है। उनकी जीत पर जिला परिषद उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, पूर्व विधायक शंकर सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष सह जिप सदस्य सुनीता देवी, लोजपा प्रदेश सचिव चंदन सिंह, आरपीजे इंटर कॉलेज के सचिव मनीष कुमार सिंह, प्रो विशुनदेव सिंह यादव, संजय कुमार बबलु, प्रमुख प्रतिमा देवी, उपप्रमुख मीनादेवी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार मंडल सहित शिक्षकों ने उनकी जीत पर प्रशन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सिर्फ पार्टी ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी एमएलसी डॉ संजीव कुमार सिंह एक व्यवहार कुशल एवं मिलनसार व्यक्ति हैं। उनके कुछ इन्हीं गुणों के कारण भारी बहुमत मिला तथा उन्हें विजयश्री प्राप्त हुआ।