पूर्णिया : 3 राज्यों त्रिपुरा नागालैंड एवं मेघालय में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपार सफलता मिली है, इसके पीछे मुख्य कारण है जनता को मोदी जी का मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास काफी पसंद आया है। दूसरा कारण यह है मोदी को जितना अधिक गाली दिया गया है, उतना ही जनता के ऊपर विपरीत प्रतिक्रिया हुई और प्रतिक्रिया का नतीजा है पूर्वांचल में भाजपा की सफलता। ईसाई क्षेत्रों में भाजपा की सफलता से स्पष्ट होता है अल्पसंख्यकों की उपेक्षा का जो आरोप विरोधी दलों द्वारा भाजपा पर बड़ा जाता है वह सरासर गलत है।
अमित शाह द्वारा अभी हाल ही में एक बयान में कहां था की दूरबीन से देखने पर भी कांग्रेस नजर नहीं आएगी। 3 राज्यों के चुनाव में ऐसा ही देखने को मिला है। कांग्रेस के द्वारा राहुल गांधी यात्रा का खूब जोर शोर से प्रचार किया गया, लेकिन जितना जोर शोर से प्रचार किया उतना ही जोर शोर से कांग्रेस पराजय की अग्रसर होती चली चली गई। यहां तक कि क्षेत्रीय दलों के सामने भी कांग्रेस की स्थिति कमजोर नजर आई। ऐसी हालत मैं मजबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कोई कैसे कवरेज के साथ समझौता करना चाहेगा। यह कथन है भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता एवं अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक का।