प्रफुल्ल सिंह, पूर्णिया (ANG INDIA NEWS) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विहिप परिसर गढ़ में वृक्षारोपन किया गया। वृक्षारोपन कार्यक्रम का नेतृत्व विहिप प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी ने किया। श्री तिवारी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विहिप परिसर गढ़ में हर वर्ष वृक्षारोपन कर पर्यावरण को स्वच्छ रखा जाता है एवं जन जागरूकता की मिसाल दी जाती है।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद अजय सिंह शिव शिष्य एवं वन विभाग के ए एस आई विपिन कुमार एवं बिजेन्दर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुँच कर वृक्षारोपन किया। विहिप परिसर गढ़ की हरियाली देख सभी मंत्रमुग्ध हो गये। विहिप परिसर गढ़ काफी मनमोहक स्थान है इस कार्यक्रम में विहिप के प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी, प्रखंड मंत्री सुधीर कुमार यादव, घनश्याम रजक, देवो मंडल, नवीन कुमार सहित विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।