सहरसा, अजय कुमार: जिले से हॉकी खिलाड़ी साइंटिस्ट उरांव ने राष्ट्रीय हॉकी में अपना स्थान बनाया।वही गुरुवार को राष्ट्रीय हॉकी अंडर-17 का राष्ट्रीय प्रतियोगिता रांची झारखंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सहरसा के चयनित खेलाड़ी की रवानगी के लिए मनोहर हाई स्कूल सहरसा मे कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सहरसा हॉकी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह व मनोहर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार झा ने बधाई दी।
इसी मौके पर हॉकी सहरसा के संरक्षक डॉ रेनू सिंह ,लाजवंती झा,उपाध्यक्ष टी एन सिंह,शशि शेखर सम्राट, कूमार अनिर्वण एवं कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी एवं अमर ज्योति, सर्वेश कुमार, बृजेश कुमार ,आशीष कुमार ,एवं सभी सदस्य ने खिलाड़ियों ने बधाई दी।इस मौके पर हॉकी सहरसा के सचिव सुनील कुमार झा विस्तृत योजनावद्ध के साथ प्रतियोगिता के लिये रवाना किया।