पूर्णिया (ANG INDIA NEWS) : भारतीय समाज में अक्सर कहा जाता है कि देश व राज्य की पूरी मशीनरी विकास संबंधित योजनाओं का जो खाका तैयार करती है उसका लाभ लोगों तक पहुंचाने की मुख्य जिम्मेदारी जिले के कलेक्टर की ही होती है और तभी बदलाव सही शक्ल भी लेता है। लोकप्रिय और सुघड़ जिलाधिकारी विकास योजनाओं का लाभ जन जन को मिले यह सुनिश्चित करते हैं।
वर्तमान में देश में 724 जिले हैं। फेम इंडिया मैगज़ीन ने एशिया पोस्ट सर्वे के साथ मिलकर विभिन्न प्रबुद्ध लोगों की राय, विभिन्न स्रोतों और ग्राउंड मीडिया रिपोर्ट के आधार पर देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों का चयन किया जो अपनी उत्कृष्टता के कारण विशिष्ट स्थान रखते हैं। फेम इंडिया मैगज़ीन ने पूर्णिया के जिलाधिकारी राहुल कुमार को बेजोड़ की श्रेणी में रखा है जो पूर्णिया ज़िले के लिए गर्व की बात है। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बिहार राज्य शाखा के सचिव ए के बोस, चेयरमैन के एन भारत, आम्रपाली महिला यूनिट की चेयर पर्सन संतोष भारत, सचिव प्रियंका कुमारी, अध्यक्ष मीना सिंह, पूर्णिया यूनिट चेयर मैन सिद्धार्थ प्रताप, अध्यक्ष अजय सिंह और सचिव प्रियेष रंजन ने पूर्णिया के जिलाधिकारी राहुल कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह जिलावासियों के लिए गर्व की बात है कि 724 जिलाधिकारियों में केवल 50 का चयन हुआ है और उसमें हमारे पूर्णिया के जिलाधिकारी भी हैं।
प्रेस क्लब पूर्णिया के अध्यक्ष नन्दकिशोर सिंह ने भी जिलाधिकारी राहुल कुमार के ‘बेजोड़” सूची में शामिल होने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रशासन के कई जिम्मेवारियों को अनवरत लेकर चलते हुए अपने आप मे एक विशिष्टता को सहेज कर रखना गर्व योग्य व अनुकरणीय है।